{"_id":"58ea747d4f1c1bfc5c5b4485","slug":"checks-to-be-rigged-in-block-major-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई धांधली की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई धांधली की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो,इटावा
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते मनीष यादव पतरे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार।
जिले में धांधली कर चुने गए ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। केंद्र और राज्य दोनों की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। सपा शासन में जमीनों पर कब्जा करके गेस्ट हाउस बनाए गए हैं। जिनकी जांच कराई जाएगी। ये बात रविवार को कस्बा ऊसराहार स्थित एक गेस्टहाउस में आयोजित भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने कही।
उन्हाेंने कहा कि जिले के कई ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली की गई थी। सपा शासन के दबाव में प्रशासनिक सहयोग से क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाकर ब्लाक प्रमुख चुन लिए गए। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं के सहयोग से अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। भाजपा सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबों की चौखट तक योजनाएं पहुंचें, इसके लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी।
मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह ने कहा कि पांच स्तरीय कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर हर बूथ पर कार्यकर्ता जनता को विकास योजनाओं से अवगत कराएं। बूथ अध्यक्ष रीटू चौहान ने बैठक में उज्ज्वला योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत की। जितेंद्र धनगर ने थोक मिट्टी के तेल विक्रेता की शिकायत की। जिस पर भाजपा नेताओं ने शासन तक शिकायत भेजने की बात कही।
विज्ञापन
बैठक में प्रशांत मिश्रा, मंडल महामंत्री संजू बाबू शाक्य, अरविंद गुप्ता, केशव परमार, उमेश सक्सेना उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री संजू बाबू शाक्य के साथ की गई मारपीट का मामला बैठक में छाया रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।