फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Checks to be rigged in block major election

ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई धांधली की होगी जांच

Sun, 09 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,इटावा
अमर उजाला ब्यूरो,इटावा Updated Sun, 09 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Checks to be rigged in block major election
ऊसराहार में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते मनीष यादव पतरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊसराहार।
विज्ञापन

जिले में धांधली कर चुने गए ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। केंद्र और राज्य दोनों की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। सपा शासन में जमीनों पर कब्जा करके गेस्ट हाउस बनाए गए हैं।  जिनकी जांच कराई जाएगी। ये बात रविवार को कस्बा ऊसराहार स्थित एक गेस्टहाउस में आयोजित भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने कही।

उन्हाेंने कहा कि जिले के कई ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली की गई थी। सपा शासन के दबाव में प्रशासनिक सहयोग से क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाकर ब्लाक प्रमुख चुन लिए गए। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं के सहयोग से अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। भाजपा सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है।  गरीबों की चौखट तक योजनाएं पहुंचें, इसके लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह ने कहा कि पांच स्तरीय कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर हर बूथ पर कार्यकर्ता जनता को विकास योजनाओं से अवगत कराएं।  बूथ अध्यक्ष रीटू चौहान ने बैठक में उज्ज्वला योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत की। जितेंद्र धनगर ने थोक मिट्टी के  तेल विक्रेता  की शिकायत की। जिस पर भाजपा नेताओं ने शासन तक शिकायत भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रशांत मिश्रा, मंडल महामंत्री संजू बाबू शाक्य, अरविंद गुप्ता, केशव परमार, उमेश सक्सेना उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री संजू बाबू शाक्य के साथ की गई मारपीट का मामला बैठक में छाया रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed