फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Checking and cross- checking in day and night

दिन में चेकिंग और रात में क्रास चेकिंग

Tue, 13 Oct 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 13 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Checking and cross- checking in day and night

बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान और भी तेज कर दिया है। बकाया न जमा करने पर टीम छापेमारी कर बिजली के कनेक्शन काट रही है, बकाएदार दोबारा कनेक्शन न जोड़े इसके लिए दूसरी टीम रात में क्रास चेकिंग कर रही है।

विज्ञापन


यदि दोबारा कनेक्शन जुड़ा मिला तो संबंधित बकाएदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार वर्मा एक बार फिर से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली बकाएदारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस बार दिन के समय में विभागीय टीमें चेकिंग अभियान चला रही हैं तो वहीं रात में दूसरी टीम क्रास चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन


क्रास चेकिंग में देखा जा रहा है कि कहीं कोई बकाएदार जिसका कनेक्शन चेकिंग के दौरान काटा गया है उसने बिना बिल जमा किए बिना दोबारा कनेक्शन तो नहीं जुड़वा लिया है। बिजली विभाग की टीम ने रविवार रात को एक ऐसा ही मामला पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान शहर के मडैया ख्याली राम में उपभोक्ता शारदा प्रसाद का कनेक्शन बिल जमा न होने पर काट दिया था। नए अभियान के तहत जब टीम ने रात में दौरा किया तो पाया गया कि उपभोक्ता ने स्वयं ही बिना बिल जमा किए दोबारा कनेक्शन कर लिया है। जिसके बाद विभाग ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed