फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   check soil of field and increase production

खेत की मिट्टी चेक कराएं, उत्पादकता बढ़ाएं

Sun, 02 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 02 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
check soil of field and increase production
सैफई में किसान सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ करते कुलपति डा. टी प्रभाकर - फोटो : अमर उजाला
रासायनिक खादों के प्रयोग से उर्वरकता कम होती है और अन्न की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे किसानों को नुकसान होता है। अच्छी पैदावार के लिए किसान जैविक खादों का प्रयोग करें और खेत की मिट्टी को चेक कराते रहें।
विज्ञापन

ये बात रविवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ब्रेगेडियर टी. प्रभाकर ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के किसान सशक्तीकरण अभियान कानपुर मंडल के रथ यात्रा के समापन पर सैफई में कही। उन्होंने कहा कि संगठन ने अध्यात्म से जोड़कर लोगों को जैविक खादों का प्रयोग करने के लिए जो अभियान शुरू किया है, वह अच्छा प्रयास है। किसानों के जागरूक होने से बहुत सी समस्याओं का हल हो जाएगा। अन्न की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। सैफई की ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए ईश्वरीय विद्यालय का ये अभियान वरदान साबित होगा। रथ यात्रा के संयोजक डा. रामबाबू यादव ने बताया कि यह यात्रा 17 सितंबर को लखनऊ से प्रारंभ की गई। इसमें 18 मंडलों के लिए 18 दिव्य रथ बनाए गए। डा. टी. प्रभाकर और ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव ने किसान यात्रा में आई बहनों को माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। संचालन निधी दीदी ने किया। इस मौके पर सीडीओ पीके श्रीवास्तव, एसके सिंह उप कृषि निदेशक, विनोद यादव जिला कृषि अधिकारी, संतोष शाक्य, कविता बहन, निधी बहन प्रतिभा, गोलपुर, राज योगी, विद्या दीदी, राधा बहन, प्रकाश, नीलम, वंदना, जगत, सरोज बहन, आदेश वीर आदि मौजूद रहे,।
विज्ञापन


रथ यात्रा में ये जानकारी दे रहे
किसान रथ यात्रा के माध्यम से पूरे मंडल में जगह-जगह किसान गोष्ठी और ज्ञान प्रसार सामग्री के माध्यम से किसानों को बीज, विभिन्न खादों के बनाने और फसल बचाने, अधिक उपज संबंधी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed