फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   charti putra vilin etawa full of soorrow

धरती पुत्र विलीन इटावा गमगीन

Wed, 12 Oct 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
charti putra vilin etawa full of soorrow
इटावा/सैफई। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में पूरा इटावा मानो रो पड़ा। नेता जी के पार्थिव शरीर को देखने के लिए रात भर लोग आते रहे। मंगलवार सुबह तक करीब एक लाख लोग सैफई पहुंच गए। नुमाइश मेला मैदान स्थित अंत्येष्टि स्थल छोटा पड़ गया। मुलायम के पंचतत्व में विलीन होने के बाद गमगीन अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत पूरे परिवार को गणमान्य नेताओं ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे नेता जी के पार्थिव शरीर को सैफई महोत्सव पंडाल ले जाने के लिए रथ निकला। अंतिम दर्शन के लिए सैफई की सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा सैफई नेता जी अमर रहें और धरती पुत्र की जयकार से गूंज उठा। सड़कों से लेकर घरों की छतों, छज्जों पर महिलाएं भी गमगीन दिखीं। घर से करीब 700 मीटर दूर नुमाइश पंडाल में नेता जी का पार्थिव शरीर 10: 45 बजे पहुंचा। यहां भी नेता जी के अंतिम दर्शन पाने के लिए भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। इसके बाद उनके भाई अभयपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ता फूट-फूटकर रोने लगे। करीब सवा घंटे बाद 12:20 बजे अंत्येष्टी संस्कार शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर दर्शन के लिए इंतजार करने के बाद लोगों का सब्र टूटने लगा। लोग बैरिकेडिंग के लिए लगाई गईं बल्लियां तोड़कर वीआईपी और मीडिया गैलरी तक आए गए। देखते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच के पास पहुंच गए। हर कोई मंच पर चढ़कर आखिरी दर्शन करना चाहता था। भीड़ देखकर अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।
कमिश्नर राजशेखर और डीएम अवनीश राय ने लोगों को हाथ जोड़कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। कार्यकर्ता फूट-फूटकर अधिकारियों के हाथ जोड़कर सिर्फ आखिरी दर्शन के लिए गुहार लगा रहे थे। यही स्थिति अंत्येष्टि स्थल की रही। यहां करीब दो बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। तीन बजे पार्थिव शरीर आते ही लोग बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर पहुंच गए। भीड़ के हिसाब से अंत्येष्टि स्थल छोटा पड़ गया। अंतिम दर्शन के लिए मेला मैदान के पास बने घंटाघर की सीढ़ियों से भी लोग झांकते दिखे।
शिवपाल बोले, अखिलेश में जीवित रहेंगे नेता
हालत बिगड़ते देख अधिकारियों ने सपा नेताओं से जनता को समझाने का आग्रह किया। इस पर पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और फिर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोगों को समझाया। दोनों नेताओं ने कहा कि आप परेशान न हों। अखिलेश यादव में आप लोगों के नेता जी हमेशा जीवित रहेंगे।

अंतिम यात्रा में ये हुए शामिल
रामपुर विधायक आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने आवास पर पहुंचकर नेता जी को श्रद्धांजलि दी। वहीं नुमाइश पंडाल में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, अनिल अंबानी, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, आप नेता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सुल्तानपुर सांसद मेनिका गांधी, पीलीभीत सांसद वरुण गांधी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed