{"_id":"60ba5c588ebc3e7b265c0219","slug":"chaos-house-etawah-news-farmer-died-due-to-current-etawha-news-knp6322304144","type":"story","status":"publish","title_hn":"-- करंट से किसान की मौत,घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-- करंट से किसान की मौत,घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
रामबहादुर सविता फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के रजपुरा तोताराम गांव में शुक्रवार को घर के ही नल में उतरे करंट की चपेट में आकर किसान राम बहादुर सविता (62) की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दहाड़े मार कर रो पड़े। लोगों ने किसी तरह उन लोगों को शांत कराया।
राजपुरा तोताराम गांव निवासी राम बहादुर सुबह नहाने के लिए घर में लगे नल को खोल रहे थे। इस दौरान नल में करंट आ गया। जिसकी चपेट में वह आ गए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और राम बहादुर को फौरन जिला अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे, तो घर में परिजन बिलख पड़े। वहीं घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। राम बहादुर के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किसान राम बहादुर के करंट से मौत होने की सूचना उन्हें मिली है।

गांव रजपुरा तोताराम में दुर्घटना के बाद दुखी महिलाएं- फोटो : ETAWHA