फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Changing lifestyle responsible for skin diseases

त्वचा संबंधी रोगों के लिए बदलती जीवनशैली जिम्मेदार

Thu, 11 Mar 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Changing lifestyle responsible for skin diseases
इटावा। पतझड़ का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों को त्वचा की सबसे ज्यादा देखभाल करने की जरूरत है। बदलते मौसम में लोग किसी न किसी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं। त्वचा संक्रमण को गंभीरता से लेने की जरूरत है। त्वचा संबंधी रोगों के लिए कहीं न कहीं बदलती जीवन शैली भी जिम्मेदार है। फरवरी से अब तक करीब दो हजार लोग इलाज के लिए अस्पताल आ चुके हैं। परेशानी होने पर फौरन डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा लें। यह बातें डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्रा ने बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूम्रपान, तंबाकू, शराब आदि भी त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इस वजह से त्वचा में नई कोशिकाओं का निर्माण नहीं हो पाता है। इससे गंभीर त्वचा रोग होने की संभावना बढ़ जाती हैं। बदलता मौसम कई तरह के फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है। त्वचा संबंधी रोगों से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाएं और चेहरे पर सनस्क्रीन क्रीम लगाकर घर से बाहर निकलें। धूप से बचें व हल्के रंग के कपड़े पहनें।
विज्ञापन

त्वचा संक्रमण होने पर दें विशेष ध्यान
डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि त्वचा संक्रमण होने पर बिना डॉक्टर के परामर्श के दवा न लें। बिना परामर्श दवा लेने पर समस्या बढ़ जाती है। फंगल इंफेक्शन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। पसीने से होने वाले फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए सुबह-शाम स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed