फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chances of drizzle today and tomorrow amid bright sunshine

Etawah News: तेज धूप के बीच आज और कल बूंदाबांदी की संभावना

Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chances of drizzle today and tomorrow amid bright sunshine
इटावा। मार्च में ही सूरज की तपिश ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को जनपद का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जिससे दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम नजर आई। उमस भरी गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि आने वाले दो दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, बूंदाबांदी किसानों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

जिले में रात में भी गर्मी बढ़ रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में अप्रत्याशित रूप से 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद यह 18.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अचानक बढ़ी इस गर्माहट ने पंखे और कूलर की रफ्तार तेज कर दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 20 और 21 को जनपद में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज बारिश के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन बादलों की वजह से तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। हालांकि यह बूंदाबांदी किसानों को परेशान कर सकती है। इससे आलू और सरसों के साथ ही अगैती गेहूं की फसल को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed