{"_id":"65c7d82bce1d5bd743011e54","slug":"chance-of-rain-again-from-12th-etawha-news-c-216-1-sknp1011-108595-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 12 से फिर बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 12 से फिर बारिश की संभावना
विज्ञापन
इटावा। करीब सप्ताह भर से से धूप निकलने से दिन में सर्दी का असर कम है। शनिवार को भी पूरे दिन मौसम खुला रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे मं मौसम फिर से करवट लेगा। इससे बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से पछुआ हवाओं का असर समाप्त होने की वजह से 12 से 14 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। करीब 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश होने से किसानों की चिंताएं एक बार फिर से बढ़ने की संभावना है। कृषि व मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडे ने बताया कि 11 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बताया कि 12 फरवरी से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। तीन दिन बारिश के बाद 15 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगेगी।