फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal water level 3 meter down

चंबल का जलस्तर 3 मीटर गिरा

Wed, 24 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 24 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 chambal water level 3 meter down
चंबल नदी में जलस्तर में आ रही गिरावट। - फोटो : अमर उजाला

चंबल नदी के जलस्तर में आई गिरावट से क्षेत्र के लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।  करीब एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा जलस्तर खतरे के निशान 119.80 मीटर से से 3.40 मीटर ऊपर पहुंच गया था। मंगलवार आधी रात तेजी से जलस्तर गिरना शुरू हुआ। अब जलस्तर 120.90 पर पहुंच गया है। जलस्तर में करीब तीन मीटर की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि चंबल अभी भी खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर बह रही है।

विज्ञापन

  चंबल नदी में आई बाढ़ के बाद अब पानी कम होने लगा है। लेकिन पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका है। कछारी भूमि जलमग्न हो जाने से पशुओं के समक्ष चारे का भी संकट है। ग्राम प्रधान गौहानी का कहना है कि कछारी भूमि की खड़ी फसलें पानी में डूब जाने के कारण सड़ गईं हैं। चंबल नदी की बाढ़ से क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसलों को नुकसान हुआ है। जिसका आकलन अभी नहीं हो सका है। जल आयोग ने मंगलवार को ही यह जानकारी दी थी कि अब जलस्तर स्थिर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed