फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal

फिर बढ़ने लगा चंबल का जलस्तर

Tue, 24 Sep 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
chambal
फिर बढ़ने लगा चंबल का जलस्तर
विज्ञापन

कोटा बांध से छोड़ा गया डेढ़ लाख क्यूसेक पानी
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। चंबल नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। कोटा बैैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। ये मंगलवार तक जिले में पहुंचेगा और जलस्तर में और बढ़ोतरी हो जाएगी।

राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़ने जाने के कारण चंबल नदी में बाढ़ आ गई थी। इससे सदर और चकनगर तहसील क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हो गए थे। दो दिन पहले ही पानी गांवों से उतरा है। शनिवार रात कोटा बांध से फिर एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे रविवार शाम को नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। सोमवार शाम पांच बजे जलस्तर 117.85 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में प्रति घंटेे बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के शहजादे खां ने बताया कि रविवार को फिर 1.50 लाख क्यूसेक पानी कोटा बांध से छोड़ा गया है। ये मंगलवार तक जिले की सीमा में पहुंच जाएगा। इससे जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी। यमुन का जलस्तर दर्ज करने वाले प्रेमकमल ने बताया कि शाम छह बजे जलस्तर 115.99 दर्ज किया गया है। यमुना खतरे के निशान से करीब छह मीटर नीचे बह रही हैं। उधर, जिस तरह मौसम ने करवट बदली है और जिले में बारिश हो रही है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिक्कतेें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed