फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal

विदेशी मेहमानों की चहक से गूंज रहा चंबल किनारा

Sun, 12 Dec 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
chambal
फोटो संख्या 05- चंबल नदी के किनारे अठखेलियां करते दुर्लभ प्रजाति के विदेशी पक्षी और जलीय जीव - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। इस वक्त चंबल किनारे दो दर्जन से ज्यादा दुर्लभ प्रजातियों के विदेशी पक्षियों का डेरा लगा हुआ है। इससे चंबल सेंक्चुअरी की सुंदरता को चार चांद लग गए हैं। पक्षियों के साथ ही जलीय जीवों की अठखेलियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

टेल टिंगो, प्लेसिस गल, ब्लैक नेंड स्टार्ड, ब्लैक आइविस, विसलिंग टील, रूडी शेल्डक, पेंटेड स्टोर्क, कार्बोनेट, बारहेडेड समेत दो दर्जन से अधिक प्रजातियों के करीब पांच हजार विदेशी पक्षी चंबल किनारे डेरा डाले हुए हैं। रूस के साइबेरिया आदि क्षेत्रों में बर्फ गिरने के बाद ये पक्षी भोजन और प्रजनन के लिए हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर नवंबर माह में चंबल नदी के किनारे आना शुरू हो जाते हैं। नदी किनारे अनुकूल वातावरण के चलते ये पक्षी फरवरी के आखिरी सप्ताह तक यहां रहते हैं। फरवरी के बाद मौसम में गर्मी बढ़ते ही पक्षी अपने बच्चों के साथ फिर अपने देश को लौट जाते हैं। तीन महीने चंबल क्षेत्र विदेशी पक्षियों के प्रवास से गुंजायमान रहता है। इस दौरान चंबल सफारी किसी बड़े पक्षी विहार से कम नहीं लगता है। वहीं दूसरी ओर सर्दियों में ही चंबल किनारे बड़ी संख्या में जलीय जीवों के झुंड भी दिखते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल की गणना के अनुसार चंबल में 35 सौ से अधिक मगरमच्छ, 3 हजार के लगभग घड़ियाल तथा करीब ढाई सौ डॉल्फिन के जोड़े संरक्षित हैं। वहीं इस बार दुर्लभ प्रजाति सुंदरी के कछुए भी खूब देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबल डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष मेहमान पक्षी बड़ी संख्या में चंबल सेंक्चुअरी पहुंचे हैं। पक्षियों के ठहराव में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

फोटो संख्या 06- चंबल नदी के किनारे अठखेलियां करते दुर्लभ प्रजाति के विदेशी पक्षी और जलीय जीव

फोटो संख्या 06- चंबल नदी के किनारे अठखेलियां करते दुर्लभ प्रजाति के विदेशी पक्षी और जलीय जीव- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 07- चंबल नदी के किनारे अठखेलियां करते दुर्लभ प्रजाति के विदेशी पक्षी और जलीय जीव

फोटो संख्या 07- चंबल नदी के किनारे अठखेलियां करते दुर्लभ प्रजाति के विदेशी पक्षी और जलीय जीव- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 08- चंबल नदी के किनारे अठखेलियां करते दुर्लभ प्रजाति के विदेशी पक्षी और जलीय जीव

फोटो संख्या 08- चंबल नदी के किनारे अठखेलियां करते दुर्लभ प्रजाति के विदेशी पक्षी और जलीय जीव- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed