फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal

बारिश से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
chambal
इटावा। 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश से चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार 70 सेमी. प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर करीब छह मीटर तक बढ़ गया है। हालांकि पानी खतरे के निशान से लगभग सात मीटर नीचे है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने नदी के तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग की टीम हर घंटे जलस्तर की निगरानी कर शासन प्रशासन को रिपोर्ट भेज रही है।
विज्ञापन

27 जुलाई को सुबह आठ बजे चंबल नदी का जलस्तर 106.92 मीटर मापा गया । इसके बाद से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 28 जुलाई को सुबह आठ बजे जलस्तर करीब एक मीटर बढ़कर 107.59 मीटर पर पहुंच गया। इसी दिन शाम आठ बजे जलस्तर बढ़कर 114.14 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

नदी का खतरे का निशान 121 मीटर पर है। इस स्तर तक पानी पहुंचने पर आसपास के गांवों में पानी घुसने लगता है। कभी-कभी बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। चंबल में जब बाढ़ आती है तो उसका असर यमुना नदी पर भी पड़ता है। क्योंकि पचनद के पास चंबल का पानी उलटी दिशा में लौटकर यमुना में आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में दोनों नदियों के आसपास के गांवों खतरे की जद में आने लगते हैं। केंद्रीय जल आयोग के अभियंता शहजादे लाल ने बताया कि पानी की रफ्तार बराबर बढ़ रही है। अभी बारिश का पानी है। कहीं बाहर से नहीं छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed