फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal bridge repaired till 15 oct

15 तक पूरी होगी चंबल पुल की मरम्मत

Mon, 03 Oct 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
chambal bridge repaired till 15 oct
उदी। चंबल पुल की मरम्मत अब 15 अक्तूबर तक चलेगी। इसके कारण लोगों को 13 दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पुल पर काम को तेजी से करने के लिए 18 सितंबर को पूरी तरह से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। दो अक्तूबर तक काम पूरा होने के बाद तीन अक्तूबर से इसे खोला जाना था, लेकिन अब समय सीमा बढ़ा दी गई है। पुल पर काम कर रही बरेली की एएम बिल्डर्स कंपनी के अधिकारियों की मानें तो कंक्रीट का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ज्वाइंट की फाइलिंग की जा रही है। पिलर 4 से 12 तक के ज्वाइंट भरने शेष हैं। इसके बाद सड़क पर डामर डालने का काम रह जाएगा। जल्द काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
दुकानदारी हो गई चौपट
पुल पार बरही गांव में किराना की दुकान किए राजेश सिंह ने बताया कि जब से पुल बंद है, कोई वाहन आता-जाता नहीं है। इससे पूरा कारोबार ठप पड़ा है। सामान लेने के लिए भी इटावा ही जाते थे, पुल बंद होने के बाद से राशन भी नहीं लेकर आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन बंद होने से व्यापार ठप
पेट्रोल पंप संचालक वीरू भदौरिया ने बताया कि 15 दिनों से वाहनों की आवाजाही बंद होने की वजह से कर्मचारियों का खर्च तक निकालना मुश्किल पड़ रहा है। यदि 15 दिन और काम खिंचा तो बर्बादी की कगार पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की मरम्मत की तारीख अब 15 अक्तूबर कर दी गई है। कंक्रीट का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। बाकी काम तय समयसीमा में कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि 15 अक्तूबर के बाद पुल चालू हो जाएगा। - गौरव सिंह, जेई, एनएचएआई।

क्रेन का तार टूटा, श्रमिक गिरा
उदी। चंबल पुल पर चल रहे काम के बीच रविवार को क्रेन का तार टूट गया। इससे क्रेन पर चढ़कर काम कर रहा मजदूर भीम सिंह निवासी तरवन्ना साहिब गंज झारखंड पानी में जा गिरा। सूचना पर चौकी उदी प्रभारी प्रेमचंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य मजदूरों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed