फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chaitra Navratri, from today on, will prevent the entry of more than five devotees

चैत्र नवरात्र आज से, पांच से ज्यादा श्रद्घालुओं के प्रवेश पर रहेगी रोक

Mon, 12 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri, from today on, will prevent the entry of more than five devotees
इटावा। चैत्र नवरात्र में इस बार कोविड गाइड लाइन का पालन करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। मंदिर में एक साथ पांच से अधिक भक्त प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मास्क लगाकर और सैनिटाइज होने के बाद ही पूजा अर्चना करने की अनुमति दी जाएगी। काली बांह मंदिर में आने वाले भक्तों को देवी मां के दूर से ही दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी सचिन मिश्रा ने बताया अभी इस संबंध में प्रशासन स्तर पर कोई दिशा निर्देश नहीं मिल सके हैं। बताया मंदिर का गर्भगृह चारों ओर से बैरिकेड कर रखा है। घंटों को कपड़े से बांध दिया जाएगा। मंदिर आने वाले किसी भक्त को अपनी ओर से नहीं रोक सकते। यह प्रशासन का काम है आगे जैसा निर्देश होगा उस पर अमल किया जाएगा। बताया कि काली बांह मंदिर में पहली आरती तड़के तीन बजे होती है। इसके बाद पांच बजे दूसरी और दोपहर दो बजे तीसरी और चौथी आरती रात नौ बजे होती है।
विज्ञापन

ब्राह्मणी देवी मंदिर पर नहीं लगेगा मेला
जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के बीहड़ों में विराजमान ब्राह्मणी देवी मंदिर परिसर में मेला नहीं लगेगा। गोल निशान भी बनेंगे ताकि लोग सोशल डिस्टेंस भी मेंटेन रखें। थानाध्यक्ष बलरई राजकुमार शर्मा ने बताया कि मास्क लगाकर ही देवी के दरबार में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार में पांच श्रद्धालु ही करेंगे दर्शन
बकेवर। कस्बा लखना स्थित मां कालका देवी के मंदिर परिसर की धुलाई कराई गई। मंदिर प्रशासन के ऋषभ शुक्ला ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के तहत कोविड-19 का पालन कराया जाएगा। मंदिर में पांच-पांच लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बिना मास्क के कोई भी मंदिर में प्रवेश नहीं करेगा।
घट स्थापना के दो मुहूर्त
भागवताचार्य रामजी पांडे ने बताया इस बार चैत्र नवरात्र में पूरे नौ व्रत मान्य रहेंगे। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 13 अप्रैल सुबह 5:28 मिनट से सुबह 10:14 मिनट तक रहेगा। घट स्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बज कर 56 मिनट से दोपहर 12: 47 मिनट तक रहेगा।

आने वाला समय मंगलकारी रहेगा
इटावा। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. ब्रह्म कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार अश्वनी नक्षत्र सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग में मां का आगमन हो रहा है जो शुभ सूचक है। चंद्रमा मेष राशि में और देर रात सूर्य भी मेष राशि में रहेगे। ऐसे में यह अद्भुत संयोग बन रहा है कि संवत के पहले दिन ही ग्रहों के राजा व रानी स्थित होंगे। इस बार नवरात्र में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग का संयोग बन रहा है जो सभी मंगल कामनाओं के लिए शुभ है। मां भगवती का आगमन अश्व पर व विदा नर वाहन पर हो रही है। जिससे विभिन्न प्रकार की आपदाओं से शांति मिलेगी। कलश पर लाल वस्त्र लपेटकर जौ बोकर, रोली, चावल, कपूर, नैवेद्य आदि से मां का पूजन करें। लौंग का जोड़ा व गूगल जरूर चढ़ाएं। आम के पत्तों से तोरण पताका बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। झंडा अवश्य चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed