{"_id":"d5d99101dd59ed022eb707a36da1d67e","slug":"chairman-of-the-red-carpet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन का जोरदार स्वागत, राज्यमंत्री का दर्जा मिलने सपा नेतृत्व का जताया अाभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन का जोरदार स्वागत, राज्यमंत्री का दर्जा मिलने सपा नेतृत्व का जताया अाभार
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 19 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार गृहजनपद आने पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
जिले की सीमा पर प्रवेश करते ही सपा नेताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में भी स्वागत समारोह में उनका सम्मान हुआ। स्वागत समारोह में श्री यादव ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने मुझ पर भरोसा कर यह पद दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह जिम्मेदारी से काम करते हुए साइंस और टेक्नालोजी को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में काम कर रही है।
विज्ञापन
अब अशोक यादव भी उस टीम में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर विधायक रघुराज शाक्य, पालिकाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, फुरकान अहमद, गोपाल यादव, प्रेमदास कठेरिया, विधायक सुखदेवी वर्मा, राजीव यादव, अजय भदौरिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर अमित सोनी, आनंद यादव, दीपक यादव, सचिन वर्मा, जितेंद्र यादव, आदित्य गोविंद, मान सिंह कुशवाहा, लक्ष्मीपत वर्मा ने श्री यादव का स्वागत किया।
जमीअतुल अब्बास हिंद सोसाइटी के सलीम अब्बासी, राम प्रकाश ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।
उधर भरथना में इटावा भरथना मार्ग पर ग्राम बंधारा, तहसील चौराहा, कृष्णा नगर, बम्बा पर स्थित बंजरग राइस मिलर्स, रामनरेश यादव मिलर्स के आवास पर स्वागत के बाद दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के आवास पर उनकी पत्नी उर्मिला यादव , पूर्व ब्लाक हरिओम यादव , पुष्पेंद्र यादव रिंकू, आशू यादव ने अशोक यादव को तिलक कर मिठाई खिलाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
उनके साथ भरथना पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू , होम सिह यादव नेता जी, सार्थक यादव , अंकित यादव, रुद्रपाल सिह भदौरिया, कमल पाठक, राजेंद्र दीक्षित पप्पू, भगवानदास पोरवाल, विवके यादव, सुरेश चन्द्र यादव, मदन मोहन पोरवाल , प्रेमचंद्र पोरवाल, नगर उपाध्यक्ष, सभासद मोनू तोमर आदि मौजूद रहे ।