फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chain robbery accused opens fire on police

Etawah News: चेन लूटने के आरोपी ने पुलिस पर झोंका फायर

Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chain robbery accused opens fire on police
इटावा। जांच के दौरान लायन सफारी के पास बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस और एसओजी टीम ने बाइक सवार बदमाश को घेरकर उसके पैर में गोली मारकर गिरा लिया, जबकि दूसरा बदमाश मौका देखकर बीहड़ में भाग गया। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। गिरफ्तार बदमाश ने पिछले दिनों शहर में एक महिला की चेन लूटी थी।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 22 सितंबर को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी शाला निवासी शीलू यादव बेटे आरब को दवा दिलाकर बाइक से लौट रही थीं। जीआईसी गेट के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश शीलू के गले से चेन खींचकर फरार हो गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुरी थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पांच बजे लायन सफारी के पास पुलिस और एसओजी की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान बाइस ख्वाजा की तरफ से बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने के लिए पुलिस टीम ने इशारा किया। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस और एसओजी की टीम ने बचाव करते हुए जवाबी फायर किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी और बाइक से गिर पड़ा। इसी दौरान दूसरा बदमाश बाइक छोड़कर बीहड़ में भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश अनवर निवासी कुरैशी मस्जिद के पास दलेल नगर थाना अजीतमल औरैया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 22 सितंबर की रात महिला से चेन लूटने वाले बदमाशों से अनवर का हुलिया मेल खाने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसी ने महिला से चेन लूटी थी। बदमाश के पास से लूटी हुई चेन, बाइक, एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। भागे हुए बदमाश का नाम अनवर ने नवाब निवासी दलेल नगर थाना अजीतमल औरैया बताया है। पकड़े गए बदमाश के ऊपर औरैया, जालौन के थानों में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed