फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chain robber opened fire, shot in the leg in retaliatory firing

Etawah News: चेन लुटेरे ने किया फायर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Sat, 16 Sep 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 16 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chain robber opened fire, shot in the leg in retaliatory firing
बसरेहर। किल्ली गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चली गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाश के पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सात आपराधिक मामले जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सिविल लाइन इलाके में सेवानिवृत्त शिक्षिका की चेन लूटने के मामले में बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के किल्ली गांव के पास गुरुवार रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी चितभवन की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के रोकने पर बदमाश बाइक मोड़कर तेजी से भदामई पुल थाना चौबिया की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा किया। तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से बाइक और तमंचा व एक कारतूस बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सौरभ शाक्य निवासी कैलामऊ थाना बसरेहर बताया।
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ सैफई नागेंद्र चौबे मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सिविल लाइन इलाके में सेवानिवृत्त शिक्षिका से 31 जुलाई को चेन लूटने के बाद से फरार चल रहा था। एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सौरभ के दो साथी लुटेरे संजय कठेरिया और विकास राजपूत एक अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पर इकदिल, बसेरहर, फ्रेंड़स काॅलोनी, चौबिया सहित सिविल लाइन थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.सीएचसी में नदारद मिले डॉक्टर
मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टर नदारद मिले, करीब आधे घंटे बाद डॉक्टर सीएचसी पहुंचे। बीते एक सितंबर को भी मारपीट में घायल इलाज के लिए तड़प रहे थे। सीएमओ से शिकायत करने के बाद डॉक्टर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed