{"_id":"6330a53c20996775fb4451f3","slug":"chadar-and-education-material-liked-in-pradarshini-etawah-news-knp720107780","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में चादर और शैक्षणिक सामग्री भायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में चादर और शैक्षणिक सामग्री भायी
विज्ञापन
इटावा। वोकल फॉर लोकल के तहत लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आए लोगों को चादर और बच्चों की पुस्तकें खूब पसंद आईं। रविवार को प्रदर्शनी का समापन हो गया।
एक जिला, एक उत्पाद को मजबूती देने के उद्देश्य शुक्रवार से इटावा क्लब में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें शहर के हस्तशिल्पियों और कारोबारियों ने 27 स्टॉल लगाकर उत्पादों का प्रदर्शन किया।
तीन दिन में करीब 500 लोग खरीदारी करने पहुंचे। लोगों को सबसे ज्यादा जिले की बनी चादर पसंद आई। खरीदारी करने गए शक्ति रंजन ने बताया कि प्रदर्शनी भव्य थी। मैंने 150 रुपये में घर के लिए चादर खरीदी है। समापन पर उद्यमियों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने बताया कि पहली बार लगाई गई इस तरह की प्रदर्शनी में उद्यमियों के साथ ही जिले के लोगों ने भी रुचि ली है।