फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Center administrators fear , devoid copy may test

केंद्र व्यवस्थापक डरें नहीं, नकल विहीन परीक्षा कराएं

Fri, 12 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Center administrators fear , devoid copy may test
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की तैयारी के बाबत शुक्रवार को जीआईसी सभागार में हुई बैठक में आला अफसरों ने दो टूक कहा कि हर हाल में नकल विहीन परीक्षा करानी है। सुरक्षा के सवाल पर कहा कि चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी, केंद्र व्यवस्थापकों को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



 साथ ही परीक्षा कराने के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके अलावा छह सचल दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक सचल दल में प्रभारी के अलावा पांच सदस्य शामिल रहेंगे। इनमें डीआईओएस, वित्त एवं लेखाधिकारी शिक्षा, प्राचार्य डायट, बीएसए, जीजीआईसी सैफई प्रधानाचार्या, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाउथ की प्रधानाचार्या बतौर प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन




बैठक में डीएम नितिन बंसल ने कहा कि परीक्षा हर हाल में नकल विहीन कराई जाए। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए वाह्य बल से ज्यादा आत्मबल की आवश्यकता होती है। इसमें जिला प्रशासन का योगदान तो रहेगा ही केंद्र व्यवस्थापकों का शत-प्रतिशत योगदान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि केंद्र व्यवस्थापक चाहे तो पहले दिन से ही नकल विहीन परीक्षा कराई जा सकती है। सुरक्षा के सवाल पर बैठक में मौजूद एएसपी लल्लन सिंह ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दे  दिए जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को डरने की जरूरत नहीं है।


बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा की आंतरिक जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की है और बाहर की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को अपना मोबाइल नंबर 9454417551 देते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें या डीआईओएस आदि अधिकारियों को अवगत कराएं।


डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट स्वयं परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्रों का स्वयं भ्रमण कर लें और परीक्षा केंद्रों का फीड बैक प्राप्त कर लें, जिससे परीक्षा के दिन उनको कठिनाई नहीं होगी।


बैठक का संचालन कर रहे योगेश पांडेय ने बोर्ड परीक्षा के दिशा निर्देशों से केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत कराया। इसके बाद प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक पहले दिन ही यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा को शुचिता पूर्वक कराना है तो इसमें कोई कठिनाई नहीं होगी।



प्रधानाचार्य मो. तारिक ने केंद्र व्यवस्थापकों की कठिनाइयों से जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि दूरस्थ अंचलों में स्थित विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षा बल प्रदान किया जाए, जिससे उन्हें निर्भीक होकर नकल विहीन परीक्षा कराने में कोई कठिनाई न हो। इस बैठक में जीआईसी प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह समेत बोर्ड परीक्षा से जुड़े अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed