फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   celebrated makar sankranti with charity

खिचड़ी, कंबल बांटकर कमाया पुण्य

Thu, 15 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 15 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
celebrated makar sankranti with charity

ज्योतिषियों की राय को दरकिनार कर बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व जिले में मनाया गया। लोेगों ने सुबह यमुना स्नान के बाद पूजा अर्चना की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने अपने आवास पर गरीबों को कंबल वितरित किए।

विज्ञापन


आमतौर पर मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार ज्योतिषियों ने 15 जनवरी को मुहूर्त मिलने की बात कही है। ज्योतिषियों की राय से अलग बहुत से लोगों ने 14 को ही मकर संक्रांति मना ली। सुबह से ही लोग यमुना के घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन


स्नान करने के बाद मंदिरों पर पूजा अर्चना की। साधु-संतों को दान देकर आशीर्वाद लिया। मंदिरों पर खिचड़ी का वितरण किया गया। बच्चों ने पतंगबाजी भी की। लोग गंगा स्नान को जाते देखे गए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने अपने आवास पर गरीबों तथा निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रधान शेखूपुर मीरारानी, उमाकांती यादव, प्रीति, सभासद ओमबृज यादव, महावीर सिंह, शिवप्रताप बघेल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शगुन वाटिका में क्षत्रिय समाज के निर्धन लोगों को कंबल बांटे। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को एकजुट होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमारा समाज हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो हमारी गिनती कहीं नहीं होगी। हमें हर सूरत में एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। विमल भदौरिया ने कहा कि क्षत्रिय यदि एकजुट हो जाएं तो एक बड़ी शक्ति का उदय होगा।

बबुआ ठाकुर ने कहा कि अब वक्त का तकाजा है कि हमें एकजुट हो जाना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह ने कहा कि हमारा समाज जातिगत आरक्षण के कारण पिछड़ता जा रहा है। वह इसके खिलाफ इटावा की धरती से ही आंदोलन खड़ा करेंगे।

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह भदौरिया, विकास भदौरिया, दीपू ठाकुर, क्षेत्रपाल सिंह, सर्वजीत सिंह भदौरिया, महेश सिह परिहार, कृष्णपाल सिंह भदौरिया, स्वरूप सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।

उधर, जसवंतनगर प्रतिनिधि के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान मे दादा शिव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। विभाग संपर्क प्रमुख डा. अखिलेश ने इस अवसर पर सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए एकजुट होकर राष्ट्र चिंतन पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सबसे बड़ी आवश्यकता इस बात की है कि समाज जातीयता के आधार पर न बंटे तथा परस्पर समरसता का भाव सदैव समाज को एकजुट रखे। इस खिचड़ी भोज का यही समग्र संदेश है। राष्ट्रीय समस्याएं हल करने के लिए भी समाज को चिंतन करना चाहिए। संक्रांति का पर्व हम सब को यह सोचने का संदेश दे रहा है कि हम सब अपनी संस्कृति व परंपरा बनाए रखें।

इस दौरान उड़ीसा से आए निरंजन भाई भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री केके राज, डॉ. राजबहादुर सिंह यादव, राजकुमार यादव, अंकित पाल, सियाराम यादव, भगवान सिंह जाटव, सुरेश सिंह यादव, कुशलपाल शर्मा, डा. स्वराज श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र चौधरी, पंकज यादव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर सिंह यादव ने की।


भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के सदस्यों ने बुधवार को इटावा के बड़े डाकघर के सामने हनुमान जी के मंदिर पर खिचड़ी का वितरण किया। इस कार्य में राधा मोहन गुप्ता, महेश तिवारी, ओम नारायण शुक्ला, राजेंद्र दीक्षित, मुन्नालाल वर्मा, डा. रमेश चंद्र त्रिपाठी, राजीव लोचन दीक्षित, अश्वनी मिश्रा, अरविंद चौधरी, जगदीश सिंह यादव, घनश्याम तिवारी आदि का सहयोग रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed