फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Celebrate India's victory over Pakistan

पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाया

Sun, 15 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 15 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Celebrate India's victory over Pakistan

विश्व कप 2015 के तहत रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। रविवार को हुए इस दिलचस्प मुकाबले को देखने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे। मैच के चलते शहर की सड़कें सुनसान नजर आईं। दिनभर जीत की उम्मीद के साथ क्रिकेट प्रेमियों की सांसें अटकी रहीं।

विज्ञापन


मैच में भारत की जीत के बाद लोग जश्न में डूब गए। मिठाई बांटने के साथ ही आतिशबाजी करके लोगों ने अपनी जीत का इजहार किया।

सुबह मैच की शुरुआत होते ही लोग पूरी तैयारी के साथ टीवी के सामने बैठ गए। स्थिति यह रही कि रविवार को लोगों ने सारे कामकाज छोड़कर सिर्फ मैच का आनंद लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा साफ नजर आया।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों, बाजार और रेलवे स्टेशन पर चाय आदि की दुकानों के बाहर भी मैच देखने वालों की भीड़भाड़ नजर आई। पाकिस्तान का अंतिम विकेट गिरते ही क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। शहर के साथ ही गांव और कस्बों में लोगों ने मिठाई बांटकर जीत की खुशी जताई। जगह-जगह युवाओं ने आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकेवर कस्बे में अनुज तिवारी, हिमांशु पटेल, विपिन गंगवार, अनुराग, अवधेश, इंद्रेश, श्यामजी पोरवाल, आशीष त्रिपाठी, ऋषि शुक्ला आदि ने जोरदार आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया।


जसवंतनगर कस्बे में भी युवा जीत का जश्न मनाने में पीछे नहीं रहे। युवाओं ने जमकर पटाखे फोड़ते हुए मिठाई बांटी। कस्बा के मोहल्ला कोठी कैस्त में सचिन, अपूर्व, देवू, व्यास, वंदन, राधे, ऋषभ, प्रशांत आदि ने जमकर आतिशबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed