फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Celebrate Independence day celebration

आज मनाएं आजादी का जश्न

Fri, 14 Aug 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 14 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Independence day celebration

जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रहेगी। स्कूल, कालेजों एवं सरकारी कार्यालयों में धवजारोहण के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सपूतों को याद किया जाएगा।

विज्ञापन


अंध विद्यालय में बच्चों को इक्यूपमेंट दिए जाएंगे।  स्टेडियम में दौड़ और साइकिल रेस होगी।  शनिवार की सुबह बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा ओर से स्कूली बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे। साथ ही एनसीसी के छात्र रूट मार्च करेंगे। सुबह आठ बजे सरकारी और गैरसरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर झंडा अभिवादन के साथ राष्ट्रगान भी होगा। साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली जाएगी। कलेक्ट्रेट में डीएम डा. नितिन बंसल स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारीजनों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ जेल परिसर में पौधरोपण होगा। अपूर्व शौर्य, साहस एवं राष्ट्रभक्ति की गाथा की पताका लेकर अमर शहीदों को याद करने के लिए 12वीं श्रद्धांजलि यात्रा निकाली जाएगी। इसे लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

संयोजक सुनील यादव ने बताया कि सुबह 7 बजे यात्रा तकिया चौराहे से यह यात्रा शुरू होगी। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक नुमाइश मैदान में इसका समापन होगा।

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव जिला सहकारी बैंक, एसएस मेमोरियल ताखा, सैफई में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में भी आचार्य 108 श्री सुंदर सागर जी महाराज के सानिध्य में रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

सुबह सात बजे ध्वजारोहण के बाद आचार्य श्री आदि सागर अंकलीकर कालेज में सुबह साढ़े सात बजे गाजे बाजे के साथ प्रस्थान करेंगे। अंकलीकर स्कूल के प्रागंण में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण और प्रवचन होगा।

उधर जिला कांग्रेेस कमेटी के तत्वाधान में साढ़े सात बजे तलैया मैदान पुरबिया टोला में झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद प्रमुख मार्गों से बैंडबाजों के साथ कांग्रेसी प्रभातफेरी निकालेंगे। कटराबल सिंह एवं जिला कांग्रेस कार्यालय पर भी झंडारोहण होगा। 

रोशनी में नहाईं इमारतें
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सरकारी, ऐतिहासिक इमारतें रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से जगमगाने लगीं। कई लोगों ने भी घर व प्रतिष्ठान रोशनी से सजाए। 


एसएसपी मंजिल सैनी होंगी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक ने  इटावा की एसएसपी मंजिल सैनी को प्रशंसा चिह्न प्रदान किया है। 15 अगस्त को उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। इटावा की कानून व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाने में एसएसपी की अहम भूमिका रही है। इसी सफलता पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed