फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cattle collided with Purushottam Express, train left after 10 minutes

Etawah News: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से मवेशी टकरा, 10 मिनट बाद ट्रेन की रवाना

Sun, 27 Aug 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cattle collided with Purushottam Express, train left after 10 minutes
भरथना। भरथना-इकदिल रेलवे स्टेशन के मध्य अप लाइन पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन से मवेसी टकरा गया। इससे मवेसी कि कटकर मौत हो गई। हादसा होने लोको पायलट की ओर से ट्रेन को रोककर इंजन की पड़ताल की गई। 10 मिनट बाद लाइन क्लियर होने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को भी कुछ देर रुकना पड़ा। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जाने के बाद आगे रवाना सकी। (संवाद)
विज्ञापन



बैठक में न पहुंचने वाले आठ प्रधानाध्यापकों को नोटिस
जसवंतनगर। बीआरसी पर आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक में आठ प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे। इनके विरुद्ध बीईओ अकलेश सकलेचा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाध्यापकों में विनोद कुमार माध्यमिक विद्यालय अंडावली, लेखराज सिंह माध्यमिक विद्यालय फकीरे की मढैया, शालिनी सिंह माध्यमिक विद्यालय जनकपुर, सुप्रभा श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर, मीना जाटव माध्यमिक विद्यालय बलैयापुर, कुलसुम फातिमा माध्यमिक विद्यालय खेड़ा, योगेंद्र यादव प्राथमिक विद्यालय भैसान ,दीप शिखर राजपूत, प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुरा शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन







फोटो 37:::::यदुवीर सिंह

मुलायम के करीबी यदुवीर सिंह की आत्माशांति के हवन यज्ञ कल

जसवंतनगर। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे यदुवीर सिंह यादव उर्फ बाबू जी निवासी नगला नरिया, निलाेई का 19 अगस्त को निधन हो गया था। 28 अगस्त को सुबह आठ बजे से उनके निज निवासी आत्मा शांति के लिए हवन पूजन का आयोजन कराया जाएगा। इसमें सपा परिवार से जुड़े कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वसमाज के लोगों को जोड़ने की अपील::::
जसवंतनगर। बसपा के नवयुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव की अध्यक्षता में शनिवार को अंबेडकर पार्क कोठी कैस्त में बैठक की गई। ज्यादा से ज्यादा सांसद जीतने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने पुराने सर्व समाज के व्यक्तियों को जोड़ने का आह्वान किया। कोऑर्डिनेटर सुरजन सिंह जाटव, जितेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनुराग जाटव, मोहम्मद आसिम एवं पूर्व सेक्टर प्रभारी रविंद्र सिंह सोनू, हरिओम शाक्य, सोनू ग्राफिक्स आदि लोग रहे। (संवाद)




---------

अहेरीपुर में जलभराव व गंदगी की समस्या को भाजपा नेता बीडीओ से मिले
बकेवर। ब्लॉक मुख्यालय महेवा जाकर बीडीओ महेवा सूरज सिंह को भाजपा नेताओं ने प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि गांव में गंदगी होने से बीमारियां फैलने का डर है। इसके अलावा वीरपुर, जगमोहनपुर, दांदरपुर, निवाड़ी खुर्द, सलेमपुर आदि कई गांवों में भी लोगों में बीमारी फैली है। विकासखंड के अधिकारियों की शिथिल कार्य शैली से इलाके की जनता में आक्रोश है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष देव प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ रविंद्र दुबे, जिला प्रकोष्ठ सुरेंद्र भदौरिया, मंडल महामंत्री नरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed