फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cattle are creating problem for people and farmer

Etawah News: लक्ष्य पूरा, फिर भी सड़कों और खेतों में मवेशियों का डेरा

Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
cattle are creating problem for people and farmer
इटावा। जिले में निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करने की बात जिम्मेदार कह रहे हैं। इसके बाद भी अन्ना मवेशी गली-मोहल्लों से लेकर नेशनल हाईवे और खेतों में धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। गोवंशों से टकराकर कई बार हादसे हो चुके हैं। खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसानों की जान तक गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से छुट्टा मवेशियों को गोशालाओं में पहुंचाने के आदेश दिए गए थे। जिले के पशुपालन विभाग को 11,066 निराश्रित गोवंशों को 31 मार्च तक 89 गोशालाओं में पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जनपद में विभाग की ओर से लक्ष्य के अनुसार मवेशियों को गोशालाओं में पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन राहगीर और किसान अन्ना पशुओं से परेशान हैं। गांवों, गलियों में घूम रहे मवेशी लोगों पर हमला करके चोटिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
सीवीओ डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य को समय सीमा में पूरा कर लिया गया है। बचे मवेशियों का सर्वे कराकर जल्द उन्हें भी गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों की जा चुकी जान
केस 1 : 22 जनवरी को इकदिल क्षेत्र के गांव बुआपुर दिनारपुर निवासी बुजुर्ग किसान करण सिंह खेत की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान गोवंश ने किसान पर हमला करके उसे घायल कर दिया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

केस 2 : गोपियापुर गांव के किसान मुन्नी लाल शाक्य पांच नवंबर 2022 को खेत की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान उन पर गोवंश ने हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।

केस 3 : 15 सितंबर 2022 को दंपती बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में व्यासपुर मोड़ के पास गोवंश सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया गया था।


केस 4 : 24 जनवरी को इटावा से शिकोहाबाद जा रहे बाइक सवार शिक्षामित्र रोहित की गोवंश को बचाने में जान चली गई थी। नेशनल हाईवे पर जोनई गांव के पास गोवंश सामने आने से वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। आगरा ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed