फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   catteles are getting dry chara

गोवंशों को खाने को मिल रहा सूखा भूसा

Sun, 25 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
catteles are getting dry chara
सैफई। ब्लॉक के गांव ओढ़मपुर में संचालित गोशाला में मवेशियों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। पांच मवेशी बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन

गोशाला में 200 मवेशी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ मवेशी बहुत कमजोर हैं। कुछ की मौत भी हो चुकी है। गोशाला में मौजूद प्रधान प्रतिनिधि बादशाह ने बताया कि बारिश होने की वजह से समस्या है। पक्का चबूतरा नहीं है। भूसे के लिए 30 रुपये प्रति मवेशी के हिसाब से दिया जा रहा है, वो भी समय से नहीं मिलता है।
एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु ने बताया कि गोशाला की जांच कराई जाएगी। जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर कराया जाएगा। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कुछ समस्या हुई है। व्यवस्था सुधारी जा रही हैं। लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी गोशालाओं में भेजे गए मवेशी
बकेवर। दलदल में फंसे मवेशियों को तीन गोशालाओं में भेजा गया है। बकेवर देहात की गोशाला में बारिश होने के कारण कीचड़ में 70 मवेशी फंसे हुए थे। ये गोशाला नगला खादर गांव के रास्ते पर बनी है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज गौतम, बकेवर पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनय कुमार मिश्रा व पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अनिल वीर सिंह चौहान गोशाला पहुंचेे। ग्राम पंचायत सचिव अनुज यादव ने बताया कि 21 मवेशी ग्रामीणों को दिए गए हैं। शेष को महेवा ब्लॉक की लुधियानी, भरईपुर व इंद्रोशी गोशाला पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed