फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   27 polling stations set up for the Teachers' MLC election.

Etawah News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए 27 मतदान केंद्र

Thu, 24 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 24 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
27 polling stations set up for the Teachers' MLC election.
इटावा। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के लिए कुल 29 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों की सूची पढ़कर सुनाई, जिस पर सभी राजनीतिक दलों ने सहमति जताई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें 27 मुख्य मतदेय स्थल और दो सहायक मतदेय स्थल शामिल हैं। इस प्रकार कुल मतदेय स्थलों की संख्या 29 है। जिलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजनीतिक दलों के प्रस्तावित उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार कराया है। यह प्रचार फ्लैक्स बैनर, कटआउट, होर्डिंग और दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित दलों को ऐसे सभी प्रचार माध्यम दो दिन के भीतर अनिवार्य रूप से हटवाने के निर्देश दिए हैं। दीवारों पर की गई प्रचार सामग्री के ऊपर पेंट कराने को भी कहा गया है। निर्धारित अवधि में सामग्री नहीं हटाई गई तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई करेगा। इस पर होने वाला खर्च संबंधित उम्मीदवार के निर्वाचन व्यय में जोड़ा जाएगा। साथ ही आदर्श आचार संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे। भाजपा से कृपा नारायण तिवारी, कांग्रेस से वाचस्पति द्विवेदी व प्रेरणा जुबैरी उपस्थित थे। सपा से उदयभान सिंह यादव, प्रदीप शाक्य बबलू, अपना दल से राजेश कुमार वर्मा, बसपा से हरिओम कुमार व राघवेंद्र कुमार अवस्थी रहे। आम आदमी पार्टी से इकरार अहमद तथा प्रेमशंकर यादव आदि प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed