{"_id":"6ab56a24b06cd5688408310d","slug":"teachers-absent-from-training-jalebis-being-made-at-the-school-gate-etawah-news-c-216-1-etw1012-150221-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रेनिंग में शिक्षक नदारद, स्कूल गेट पर बन रही थीं जलेबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रेनिंग में शिक्षक नदारद, स्कूल गेट पर बन रही थीं जलेबियां
Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। बीएसए ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रही एफएलएन ट्रेनिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ट्रेनिंग में लगभग आधे शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं, स्कूलों में गंदगी, मिड डे मील की व्यवस्था और कन्या कंपोजिट विद्यालय के गेट पर एक व्यक्ति की ओर से अस्थायी दुकान लगाकर जलेबी बनाते हुए नजर आया। इस पर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की है। ट्रेनिंग में शामिल नहीं मिले शिक्षकों का कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा के लिए एफएलएन ट्रेनिंग दी जा रही है। बृहस्पतिवार को बीएसए डॉ. राजेश कुमार अचानक ट्रेनिंग में पहुंचे। जांच में पाया कि ट्रेनिंग में आधे से ज्यादा शिक्षक शामिल ही नहीं हैं। इसके बाद वह कंपोजिट स्कूल पहुंचे, जहां उन्हें देखकर कुछ बच्चे चेकिंग-चेकिंग चिल्लाने लगे और क्लास रूम अंदर से बंद कर लिया। शिक्षकों के कहने पर दरवाजा खुलवाकर उन्होंने निरीक्षण किया।
पीएम श्री स्कूल में भोजनालय के आसपास गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई के निर्देश दिए। इसी दौरान दूध के पैकेट पहुंच गए और बच्चों को मिड डे मील का दूध मिल सका। प्राथमिक स्कूल नंबर तीन में बाल्टी में रखे दूध की मात्रा पर बीएसए ने सवाल उठाए। बच्चों से हिंदी की पुस्तक पढ़वाई, जिसमें कुछ बच्चे पढ़ नहीं सके।
विज्ञापन
कन्या कंपोजिट विद्यालय के प्रवेश द्वार पर सिलिंडर रखकर जलेबी बनती मिलीं। बीएसए ने दुकान हटवाने के निर्देश देते हुए प्रधानाध्यापिका लाली देवी को फटकार लगाई।