फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cash and jwellery theft

इटावा: घर से नकदी-जेवर और सामान चोरी

Tue, 21 Feb 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 21 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
cash and jwellery theft
इकदिल। मोहल्ला कायस्थान में रविवार रात चोरों ने एक घर से नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। सोमवार सुबह घर लौटने पर महिला को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कायस्थान निवासी ज्ञानवती पत्नी स्व. कुंजबिहारी नगर पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। रविवार को वह ग्राम सितोरा झींझक स्थित मायके भाई को देखने गई थीं। सोमवार सुबह जब वह घर लौटीं तो कमरे में अलमारी खुली मिली। इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलिंडर, टीवी के साथ ही जेवर और नकदी चोरी हो गई थी। उन्होंने घटना की सूचना इकदिल थानाध्यक्ष रण बहादुर सिंह को दी। ज्ञानवती ने बताया कि चोर सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, चांदी की पायल और 30 हजार रुपये ले गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed