फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cash and jewellery stolen by breaking the locks of the house

Etawah News: मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen by breaking the locks of the house
इटावा। शहर के श्यामनगर में चोरों ने मकान को निशाना बनाकर नकदी, टीवी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना के समय पीड़ित अपने भाई की शादी की वर्षगांठ में शामिल होने परिवार समेत गांव गया था। सुबह पड़ोस में रहने वाली बहन ने घर के ताले टूटे देखकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

ग्राम बढ़पुरा के मूल निवासी ब्रजेश कुमार फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास सुंदरपुर रोड श्यामनगर में रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह 10 मई की शाम करीब 6:30 बजे अपने भाई की शादी की सालगिरह में शामिल होने सपरिवार गांव गए थे। अगले दिन 11 मई की सुबह करीब 5:30 बजे उनकी बहन ने फोन कर ब्रजेश की पत्नी को घर का मुख्य गेट खुला होने की सूचना दी। शक होने पर ब्रजेश ने तुरंत श्यामनगर स्थित पड़ोस के एक युवक को फोन कर घर देखने को कहा, जिसने मौके पर जाकर बताया कि घर के सभी ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वह घर पहुंचे तो घर के अंदर रखे सोने के गले का हार, मंगलसूत्र, बेसर, बेंदा, बच्चे की अंगूठी, कान के झाले, चांदी की करधनी, पायल, बच्चे के कड़े व हाय के साथ ही एक एलइडी टीवी और 15 हजार की नगदी गायब थी। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed