फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cash and jewelery stolen from house by breaking lock

Etawah News: ताला तोड़कर घर से नकदी व जेवर चोरी

Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from house by breaking lock
भरथना। किसान के मकान में शनिवार रात चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। मकान के कमरे का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर और पांच हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यादव नगर मोहल्ला निवासी नंद किशोर ने बताया कि शनिवार को पत्नी प्रियंका के साथ पैतृक गांव भुलईपुर औरैया में आलू खुदाई के लिए गया था। मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में भाभी पूजा रहती हैं। रात के दौरान वह अपने कमरे में सो रही थीं, उसी दौरान बदमाशों ने छत पर चढ़कर भाभी के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। सीढ़ियों से नीचे उतरकर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से सोने का एक बाजूबंद, जंजीर, दो अंगूठी, चांदी की पायलें, चूड़ा व बच्चे का पैंडल चोरी कर लिया। पांच हजार रुपये भी ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन

बदमाशों ने पड़ोसी अनिल के घर में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन आहट होने पर लोगों के जागने पर बदमाश भाग गए। पड़ोसियों ने भाभी के कमरे की कुंडी खोली। भाभी ने फोन करके घटना की जानकारी दी। रविवार सुबह पहुंचे नंद किशोर ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मामले में पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed