{"_id":"6085876c3bb1f72c570225e9","slug":"case-of-close-oxygen-plant-in-saifai-university-reached-to-cm-yogi-shivpal-singh-write-a-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी तक पहुंचा सैफई विवि में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का मामला, शिवपाल यादव ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी तक पहुंचा सैफई विवि में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का मामला, शिवपाल यादव ने लिखा पत्र
Sun, 25 Apr 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Apr 2021 08:45 PM IST
सार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अमर उजाला में रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद संज्ञान में लिया और ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सैफई मेडिकल कॉलेज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा के सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का मामला मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी तक पहुंच गया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अमर उजाला में रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद संज्ञान में लिया और ऑक्सीजन प्लांट चालू कराने की मांग की है।
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सैफई विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के दोनों ऑक्सीजन प्लांट दो वर्ष से बंद हैं। सैफई में दोनों प्लांटों की क्षमता 54000 लीटर ऑक्सीजन प्रतिदिन की है।
प्लांट को चालू कराकर कोरोना संक्रमित रोगियों की जान बचाई जा सके। इस प्लांट से आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के साथ-साथ अन्य अस्पतालों को भी ऑक्सीजन की जरूरत पूरी की जा सकती है। बताते हैं कि बसपा सरकार में लगे ऑक्सीजन प्लांट में एक बूस्टर मशीन भी लगाई गई है।
विज्ञापन
इस बूस्टर मशीन को खराब हुए लगभग दो माह हो गए हैं। बूस्टर मशीन भी जिम्मेदारों ने सही नहीं कराई है। मशीन की रिपेयरिंग में लगभग दस लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। रोगियों के लिए गाजियाबाद से ट्रक से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगाए जा रहे हैं। अगर बूस्टर मशीन सही हो जाती है तो सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में लगे ऑक्सीजन टैंक से यहीं पर सिलिंडर भरे जा सकते हैं।