फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car truck entered, brother in law's death

कार ट्रक में घुसी, साले बहनोई की मौत

Sun, 27 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 27 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Car truck entered, brother in law's death
डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे सर्विस रोड पर पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईवे पर आईटीआई के पास रविवार को सुबह कार को ओवर टेक कर अचानक ट्रक चालक के ब्रेक लगा देने से कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार साले, बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग  घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने चालक को ट्रक के साथ हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


आगरा के मोहल्ला औलिया रोड रकाब गंज निवासी दिनेश कुमार राना (47)नोएडा के सेक्टर 82 स्थित स्टेट बैंक की शाखा में प्रबंधक पद पर थे। वह अपने बहनोई विश्वकर्मा ग्रीन पश्चिमी पुरी बोदला आगरा निवासी सुबोध कुमार वर्मा (55), आगरा के ही छोटे बहनोई राजकुमार व छोटे भाई सिद्धार्थ राना के साथ इंडिगो कार से काम से लखनऊ गए थे। रविवार की सुबह वह लोग आगरा लौट रहे थे।
विज्ञापन


सुबह लगभग छह बजे जैसे ही उनकी कार हाईवे पर आईटीआई के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को ओवरटेक किया। ओवर टेक करने के बाद ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे कार चला रहे दिनेश राना कार को कंट्रोल नहीं कर सके और उनकी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।  अचानक कार के ट्रक में घुसने से कार में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को कार से बाहर निकाला।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने दिनेश राना व सुबोध कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल सिद्धार्थ व राजकुमार ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजन व रिश्तेदार इटावा आ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम के बाद परिजन शव को लेकर आगरा लौट गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed