फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car occupants ram into vehicle amidst election-related rivalry.

Etawah News: चुनावी रंजिश में कार सवार लोगों ने मारी टक्कर

Sun, 10 May 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Car occupants ram into vehicle amidst election-related rivalry.
-सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हादस में छह मई को हुई थी घटना
विज्ञापन

-पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हादस में छह मई को चुनावी रंजिश में कार सवार लोगों ने युवक व उसके पिता पर अभद्रता कर दी। रोकने पर उसकी कार में जान से मारने के प्रयास में टक्कर मार दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना पछायगांव के पुरा तिलक सिंह निवासी सचिन यादव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि छह मई को वह इटावा शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में आया था। यहां खाना खाने के बाद करीब पौने 12 बजे वह घर के लिए पिता नरेंद्र सिंह के साथ कार से निकल रहा था। आरोप है कि तभी क्षेत्र के अवनीश कुमार बिट्टू, मलिखान सिंह, हरिश्चंद्र व गजेंद्र आए और चुनावी रंजिश को लेकर उससे व पिता से अभद्रता करने लगे। उसने ऐसा करने से रोका तो जान से मारने के प्रयास में उसकी गाड़ी में जानबूझकर टक्कर मार दी। कार में बगल में खड़े सुनील प्रकाश व अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी शिकायत करने पर धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed