{"_id":"a0bd37517caa85f771a30e0984b065f8","slug":"car-hit-the-child-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई थाना क्षेत्र के सैफई कर्री मार्ग पर गांव केशोंपुर बैनी के पास गुरुवार को सड़क के किनारे खेल रही बच्ची को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची घायल हो गई । उधर कार असंतुलित होकर पलट गई। घायल बच्ची को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव केशोंपुर बैनी निवासी आनंद कुमार की सात वर्षीय पुत्री लवी गुरुवार को सड़क के किनारे खेल रही थी तभी तेजी से आ रही कार के चालक ने लवी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार असंतुलित होकर पलट गई । घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को लेकर रिम्स पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बुलाकीपुरा के पास हुई, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सौदान सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी बुलाकीपुरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन