फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car falls into ditch, airbags deploy, saves three lives

Etawah News: खाई में गिरी कार, एयरबैग खुलने से तीन की बची जान

Tue, 21 Apr 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, airbags deploy, saves three lives
उदी। बबाह-उदी मार्ग पर सोमवार तड़के कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में एयरबैग खुलने से कार सवार तीन लोगों की जान बच गई। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोशनलाल (45) निवासी ग्राम दबोह, भिंड, (मध्य प्रदेश), भाई राममोहन शाक्य और एक अन्य व्यक्ति के साथ फिरोजाबाद में शादी समारोह में गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह शादी समारोह के बाद घर से लौट रहे थे। बाह-उदी मार्ग पर एक वाटिका के पास कार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरते हुए नीम के पेड़ से जा भिड़ी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में रोशनलाल और उनके भाई राममोहन घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे बड़ा हादसा टल गया और जान बच गई। सूचना मिलते ही बढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed