फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car crashed into dividers, two killed, eight injured

कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, आठ घायल

Sat, 25 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Sat, 25 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car crashed into dividers, two killed, eight injured
सुनवर्सा के पास हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मारूति वैन - फोटो : अमर उजाला

 बकेवर ( इटावा) । आगरा- कानपुर हाईवे पर गांव सुनवर्षा के पास डिवाइडर से टकराकर कार पलटने से उसमें सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। उन्नाव के शुक्लागंज निवासी कार सवार मेहंदीपुर बालाजी से लौट रहे थे।

विज्ञापन


उन्नाव जिले के शुक्लागंज कस्बे के मोहल्ला कोयला नगर निवासी विकास कुमार उर्फ देवी सहाय वैन से साली रूचि पुत्री दुर्गा प्रसाद, साले शिवम निवासी करनपुर थाना बछरावां जिला रायबरेली एवं शुक्लागंज के मोहल्ला रिषी नगर निवासी कुंवर चंद बाजपेई पुत्र बृज किशोर उनकी पत्नी साधना, पुत्र सौरभ, पुत्री शिवानी तथा उत्तम शर्मा पुत्र शिव प्रकाश व उनकी पत्नी मंजू शर्मा को लेकर राजस्थान के मेहंदीपुर स्थित बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


वे शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे आगरा- कानपुर हाईवे पर सुनवर्षा गांव के पास पहुंचे कि वैन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में चालक विकास (35) एवं उत्तम शर्मा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुन पास ही स्थिति ढाबे पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एसओ भोलू सिंह भाटी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने साधना (38) व शिवम (18) को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।


बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद घायलों को कानपुर ले गए। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed