{"_id":"e61a8c61e5ebf51e07b5e743176111a6","slug":"car-collision-man-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने ली एक की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने ली एक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पक्का तालाब चौराहे पर उस समय भगदड़ मच गई जब एक बेकाबू कार हाथठेले वाले और रिक्शे को टक्कर मारते हुए दीवार से जा भिड़ी। कार की चपेट में आने से हाथठेले वाले की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
घटना सुबह करीब 11 बजे की है। नुमाइश चौराहे की ओर से आ रही एक कार पक्का बाग चौराहे पर बेकाबू हो गई। कार ने सबसे पहले हाथठेला लेकर जा रहे सुरेश चंद्र (45) पुत्र छोटे लाल निवासी सती मोहल्ला को चपेट में लिया। टक्कर लगने से सुरेश जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद कार ने रिक्शे को टक्कर मार दी। इससे रिक्शे पर सवार मीनाक्षी पत्नी सुरेशचंद्र और रिक्शाचालक मुहर सिंह पुत्र मस्तराम निवासी बाइस ख्वाजा रोड घायल हो गए। कार के इस तरह हादसे पर हादसे करने से भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
बाद में कार एक दीवार में टकराने के बाद बंद हो गई। जैसे ही कार रुकी तो लोगों ने चालक को दबोच लिया। चालक विनय प्रकाश पुत्र जलधारी सिंह निवासी पछायगांव की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को पब्लिक के चंगुल से छुड़ाया।
पुलिस सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने हाथठेला चालक सुरेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल कार चालक विनय ने बताया कि ब्रेकफेल हो जाने से कार बेकाबू हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।