फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car and bike fell into ravine after truck collision

ट्रक की टक्कर से कार और बाइक खड्ड में गिरी

Mon, 10 Aug 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Car and bike fell into ravine after truck collision
फोटो संख्या 32 हादसे के बाद हाईवे पर घायल युवक - फोटो : ETAWHA
कस्बे के मॉडल पार्क के सामने हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से कार और बाइक खड्ड में पलट गई। दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को एनएचआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक को भगा ले गया।
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे इटावा के विकास कालोनी निवासी अर्जुन ठाकुर कार से साथी मनन शुक्ला पुत्र विनोद कुमार और हर्ष के साथ किसी कार्य से कानपुर जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर एक ट्रक ने कार में कट मार दिया।
इससे कार असंतुलित हो गई और बराबर में जा रहे बाइक सवार लखना निवासी शिक्षक अरुण कुमार उर्फ लालजी पाल पुत्र भोगीलाल और मनोज पुत्र शिवनाथ निवासी भरथना को चपेट में ले। बाइक और कार खड्ड में पलटने से उसमें सवार पांचों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ, एसआई अंकित पटेल ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। खड्ड में गिरने से कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed