फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cantor driver's body found hanging

Etawah News: कैंटर चालक का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 30 May 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 30 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cantor driver's body found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा (बकेवर)। हाईवे किनारे स्थित ढाबा के पास रविवार रात कैंटर चालक का शव कैंटर की बॉडी से लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वाहन की किस्त और टैक्स न जमा कर पाने से वह तनाव में चल रहा था।
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव दिवरिया निवासी विवेक कुमार (29) ने लोन लेकर कैंटर खरीदा था। वह स्वयं उसे चलाता था। रविवार को उसने फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से अमरावती महाराष्ट्र के लिए तरबूज लोड किए थे। उसने घर फोन कर महेवा में खाना भेज देने की बात कही थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई बृजेश कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे खाना लेकर पहुंचा पर कैंटर नजर नहीं आया। फोन लगाने पर उठा नहीं तो खुद ही आसपास तलाश शुरू कर दी। काफी खोजने के बाद अप्पा ढाबा जो बंद है, उसके पास कैंटर सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो भाई का शव कैंटर की बॉडी में फंदे से लटका था। बचाने के प्रयास में उसे उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। पूछताछ में पता चला है कि कैंटर चालक विवेक कुमार फरवरी में हाईवे पर अचानक आग लगने से जल गया था। उसके दो माह बाद उसकी बाइक में आग लग गई थी। गाड़ी की भी कई किस्तें बकाया थीं। इस कारण वह काफी परेशान रहता था। मृतक के भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed