{"_id":"6ad50ebc8c7985638004e361","slug":"candlelight-march-held-in-support-of-bonded-junior-doctors-etawah-news-c-216-1-etw1002-151719-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बंधपत्रित जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बंधपत्रित जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च
Sun, 18 Oct 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो 35::आयुर्विज्ञान विवि में कैडल मार्च निकालते जूनियर डॉक्टर। स्रोत स्वयं
- फोटो : सांकेतिक
सैफई। लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे बंधपत्रित जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में रविवार शाम आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और इंटर्न ने कैंडल मार्च निकाला। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के माध्यम से आंदोलनरत चिकित्सकों के अधिकारों, सम्मान और मांगों के प्रति एकजुटता जताई गई।
रविवार शाम सात बजे आयोजित कैंडल मार्च में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मेडिकल छात्र और इंटर्न शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां लेकर उन्होंने बंधपत्रित जूनियर डॉक्टरों की मांगों का समर्थन किया। साथ ही सरकार से उनकी समस्याओं का जल्द और न्यायपूर्ण समाधान करने की अपील की।
आरडीए अध्यक्ष डॉ. सारांश वर्मा ने कहा कि एसोसिएशन अपने साथी चिकित्सकों के अधिकारों और न्याय की मांग के समर्थन में उनके साथ खड़ी है। महासचिव डॉ. शिवम राठौर ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने और चिकित्सकों की जायज मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन
वहीं, डॉ. राकेश ने कहा कि चिकित्सकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है। एसोसिएशन ने सरकार से आंदोलनरत बंधपत्रित जूनियर डॉक्टरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। संवाद