{"_id":"69b4622e6f7c6ce72c053997","slug":"candidates-will-be-able-to-reach-the-examination-centre-at-a-fare-of-rs-10-etawah-news-c-216-1-etw1013-139203-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अभ्यर्थी 10 रुपये के किराये में पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अभ्यर्थी 10 रुपये के किराये में पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए आ रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का शुल्क 10 रुपये निर्धारित कर दिया गया है। इससे ज्यादा शुल्क वसूलने पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस व परमिट निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। यातायात पुलिस ने पांच प्रमुख चौराहों पर चेतावनी नोटिस चस्पा किया गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को जागरूक करते हुए उन्हें ज्यादा शुल्क वसूलने पर उस वाहन का नंबर समेत फोटो ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भेजने की अपील की है।
लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, फर्रुखाबाद, झांसी, कन्नौज, ललितपुर, लखनऊ और मथुरा से 15360 अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को यह परीक्षा होनी है। इसके लिए 11 परीक्षा केंद्र हैं। कई अभ्यर्थी अभिभावकों संग भी आएंगे। ऐसे में ऑटो व ई-रिक्शा से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए सवारी वाहनों का शुल्क निर्धारित किया गया है।
यातायात निरीक्षक सूबेदार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन हो चाहे बस स्टैंड, किसी भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का शुल्क 10 रुपये निर्धारित कर दिया गया है। यदि इससे ज्यादा की वसूली होती है तो अभ्यर्थी चस्पा चेतावनी में लिखित टीआई के मोबाइल नंबर पर वाहन का फोटो वॉट्सएप कर सकते हैं। संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन पांच प्रमुख चौराहों एसएसपी चौराहा, चौधरी पेट्रोल पंप, बस स्टैंड तिराहा, रेलवे स्टेशन व शास्त्री चौराहे पर चेतावनी नोटिस चस्पा किया गया है।