फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Candidates on the street against SSC

एसएससी के खिलाफ सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

Mon, 05 Mar 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Mon, 05 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Candidates on the street against SSC
भरथना चौराहा पर धरना प्रदर्शन करते छात्र व युवा। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल टॉपर -2 की 21 फरवरी को हुई परीक्षा के पेपर लीक होने की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार अभ्यर्थियों ने भरथना चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे।  प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ सपा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया भी साथ रहे।  छात्र नेताओं ने कहा कि 17 से 22 फरवरी तक हुई कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टीचर-2 की सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच सहित अन्य परीक्षाओं की भी सीबीआई जांच की जाए। परीक्षा कराने वाले को तत्काल हटाया जाए। छात्रों की कमेटी बनाकर आयोग उसे मान्यता दे जिससे परीक्षा में नए सुधारों के बारे में कमेटी आयोग को सुझाव दे सके जिससे सिस्टम को पारदर्शी बनाया जा सके।  प्रदर्शन में किशन यादव, सचिन यादव, सौरभ यादव, राहुल यादव, ऋषिकांत यादव, सोनू ठाकुर, आशु यादव, रामबाबू यादव, आशीष यादव, दीपक यादव, बाशू यादव, लालू प्रसाद यादव, पंकज कुशवाहा, विकास, अवनीश, राहुल, हरिओम, आनंद, सुधीर, सुशील  जितेन्द्र, आर्य के अलावा अंशुल यादव सेवा समिति के जिलाध्यक्ष दीपक यादव, जिला कोषाध्यक्ष गौरव यादव, गोपाल यादव, नवनीत यादव, नीलेश, अक्षय पाल, शिवम शर्मा, विवेक संयोजक दीपक यादव आदि शामिल रहे। सपा के पूर्व प्रवक्ता राकेश यादव ने भी छात्रों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed