{"_id":"65998fa4599faf378c0ef848","slug":"cancer-can-be-defeated-in-its-early-stages-etawha-news-c-216-1-etw1004-7391-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शुरुआती दौर में हराया जा सकता है कैंसर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शुरुआती दौर में हराया जा सकता है कैंसर को
Sat, 06 Jan 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
भरथना। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के संकल्प को मूर्त रूप देते हुये कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर एवं जयोत्री अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर निदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में वरिष्ठ ऑकोलॉजी सर्जन डॉ. बीआर श्रीवास्तव व उनकी टीम ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर परामर्श दिया।
अकादमी के निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल, ओंकोलॉजिस्ट डॉ. आर के जैन और प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा ने मां सरस्वती एवं नगर के प्रख्यात व्यवसायी एवं समाजसेवी स्व.जय गोपाल पोरवाल व गायत्री देवी पोरवाल के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान से आए डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. संदीप शर्मा ने छात्रों-छात्राओं को संबोधित करते हुए कैंसर के आरंभिक लक्षणों के बारे में जानकारी दी। बताया कि मुंह, स्तन तथा सर्विक्स कैंसर को शुरुआती दौर में ही हराया जा सकता है। अतः हमें इनके लक्षणों से अवगत रहना चाहिए। विद्यालय के निदेशक ने कहा कि कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान, ग्वालियर के चिकित्सक कैंसर जैसी घातक बीमारी के विरुद्ध पूरे समर्पण भाव से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल और नीता पोरवाल ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया। इस दौरान अमित तिवारी, राहुल यादव, अर्पित पोरवाल, जॉनसन मौजूद रहे। संचालन बायोलॉजी के प्रवक्ता डॉ. योगेंद्र यादव ने किया।