{"_id":"57e429124f1c1bf012a830a4","slug":"by-inserting-coins-into-the-machine-to-get-snacks-biscuits","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में सिक्के डालने से मिलेगा नमकीन, बिस्किट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन में सिक्के डालने से मिलेगा नमकीन, बिस्किट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
फूड मशीन फूडीगुडी का उद्घाटन करते कुलपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ओपीडी में मरीजों के लिए नई फास्ट फूड मशीन फूडीगुडी लगाई गई है। इसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने किया। इस मशीन से पैकेट फूड जिसमें नमकीन, बिस्किट, लस्सी व अन्य सामान सिक्के, रुपये डालकर प्राप्त किया जा सकता है।
चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता ने बताया मरीजों व उनके परिजनों और अस्पताल में कार्य करने वाले चिकित्सकों, कर्मचारियों के लिए नई फास्ट फूड मशीन फूडीगुडी लगाई गई है। इसमें विभिन्न तरह के सीलबंद खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। कोई भी मरीज या तीमारदार खाद्य सामग्री के अंकित मूल्य का पैसा डालकर संबंधित पैकेट प्राप्त कर सकता है।
फास्ट फूड मशीन फूडीगुडी के उद्घाटन अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके गुप्ता, ओपीडी प्रभारी डा. आईके शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक लवली जेम्स, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केवी अग्रवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एमके दीक्षित, सहायक अभियंता केपी सिंह आदि मौजूद रहे।