फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   By crossing the river from the bridge SSP will Forlen

यमुना पुल से एसएसपी चौराहा तक बनेगा फोरलेन

Tue, 09 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
 By crossing the river from the bridge SSP will Forlen

प्रदेश सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लॉयन सफारी को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के तहत प्रदेश सरकार की ओर से ग्वालियर हाइवे को यमुना पुल से लेकर एसएसपी चौराहा तक फोरलेन बनाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


इसके बाद राजकीय निर्माण खंड ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। 67 करोड़ रुपये की लागत से हाइवे का दस किलोमीटर लंबा हिस्सा फोरलेन में तब्दील होगा। अगले वर्ष जून महीने तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में बनी लॉयन सफारी इटावा-ग्वालियर हाइवे पर है। ऐसे में टूरिस्टों को लुभाने के लिए प्रदेश सरकार ने ग्वालियर हाइवे को फोरलेन बनाने की मंजूरी दी है। हाइवे इटावा से ग्वालियर तक फोरलेन में तब्दील नहीं होगा बल्कि शहर के एसएसपी चौराहा से लेकर यमुना पुल तक कुल 10 किलोमीटर हिस्सा ही फोरलेन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


67 करोड़ रुपये की लागत से हाइवे को फोरलेन बनाया जाएगा। इसका कार्य शुरू हो गया है। मौजूदा समय में हाइवे किनारे खुदाई कार्य चल रहा है। हाइवे किनारे बनी मिट्टी की करारों को जेसीबी की मदद से खोदा जा रहा है।

इसके साथ ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। राष्ट्रीय निर्माण निगम के अफसरों की मानें तो यमुना पुल तक हाइवे को फोरलेन बनाने का काम वह जून 2016 तक पूरा कर लेंगे।

उदी से इटावा तक जर्जर है हाइवे
करीब 110 किलोमीटर लंबा ग्वालियर हाइवे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा में आता है। इटावा में ग्वालियर हाइवे चंबल पुल तक आता है जबकि चंबल पुल से लेकर ग्वालियर तक का हिस्सा मध्य प्रदेश में है।


उत्तर प्रदेश में आने वाला हाइवे का हिस्सा काफी जर्जर है। चंबल पुल से लेकर इटावा तक जगह-जगह हाइवे उखड़ा हुआ है। इस कारण से यहां आवागमन में भारी परेशानी होती है। सरकार ने सिर्फ इटावा से यमुना पुल तक ही हाइवे को फोरलेन बनाने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed