फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Buses parked away from platform, passengers worried

Etawah News: प्लेटफार्म से दूर खड़ी हो रहीं बसें, यात्री परेशान

Mon, 05 Feb 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Buses parked away from platform, passengers worried
इटावा। नियमों का उल्लंघन कर रोडवेज चालक बस को प्लेटफार्म की बजाए इधर-उधर खड़ी कर रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्लेटफार्म पर पहुंचने पर पता चलता है कि उनकी बस बाहर खड़ी है। कई बार तो बस छूट तक जाती है।
विज्ञापन


इस समय सहालग का दौर चल रहा है। कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के बाद यात्री भी सफर करने के लिए निकलने लगे हैं। बावजूद इसके चालक बसों को निर्धारित प्लेटफार्म पर खड़ा न करके परिसर में ही खड़ा करते आ रहे हैं। आलम यह है कि चालक पूछताछ केंद्र के सामने से लेकर प्रवेश द्वार तक दो से तीन लाइनों में बसें खड़ी रखते हैं। बाहर सड़क पर भी बसें खड़ी करके सवारियों को भरा जा रहा है। कई बार प्रवेश द्वार पर बसें इस कदर खड़ी रहती हैं कि दो पहिया वाहन भी आसानी से बस स्टैंड के अंदर नहीं जा सकते। कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। कानपुर या आगरा की तरफ जैसे ही बसें मुड़ती हैं दूसरे वाहन नहीं पाते और जाम लग जाता है।
विज्ञापन

बसों के परिचालकों में यात्रियों को बैठाने की होड़ रहती है। कई यात्री तो बस स्टैंड के अंदर ही प्रवेश नहीं कर पाते और परिचालक उन्हें बस में बिठा लेते हैं। बस स्टैंड पर 21 प्लेटफार्म हैं, जबकि कुछ मार्गों की बसें ही प्लेटफार्म पर खड़ी होती हैं। इटावा से सबसे ज्यादा यात्री फर्रुखाबाद, मैनपुरी, आगरा और कानपुर के मिलते हैं, लेकिन इन स्थानों की बसें निर्धारित प्लेटफार्म पर खड़ी नहीं मिलतीं। बसों की संख्या बढ़ने पर पूछताछ केंद्र से इन्हें हटाने की चेतावनी देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मिथलेश सक्सेना ने बताया कि अक्सर गांव टिमरुआ जाने के लिए सैफई की बस से जाना होता है, लेकिन जब भी जाओ बसें इधर-उधर ही खड़ी मिलती हैं। सैफई जाने वाली बस शायद ही कभी प्लेटफार्म पर खड़ी मिली हों। चालकों को बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए।




राम देवी ने बताया कि उनकी बेटी सोनीपत में रहती है। महीने में एक-दो बार जाना होता है। इसके लिए दिल्ली जाने वाली बसें पकड़नी होती है। घुटनों में दर्द होने की वजह से बस में चढ़ने में दिक्कत होती है। प्लेटफार्म पर बसें लगें तो चढ़ने में इतनी परेशानी न हो।



रोडवेज बस चालकों को स्पष्ट निर्देश हैं कि बसें निर्धारित प्लेटफार्म पर ही खड़ी करें, लेकिन समस्या यह है कि करीब महीने भर से वन-वे व्यवस्था होने की वजह से सभी जल्दी जाने के चक्कर में रहते हैं। जल्द सुधार दिखाई दे, इस बारे में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
- श्याम दुबे, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed