{"_id":"645160d0f2a89140330968a7","slug":"buses-on-election-duty-people-in-problem-etawha-news-c-12-1-212259-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बसें न मिलने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बसें न मिलने से यात्री रहे परेशान
Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
इटावा। प्रथम चरण के निकाय चुनाव के लिए चार मई को होने वाले मतदान के लिए इटावा रीजन से आठ में से पांच डिपो से 39 रोडवेज बसें रवाना हो चुकी हैं। यह बसें मतदान कराने वाले सुरक्षा कर्मियों को लेकर मतदेय स्थलों तक जाएंगी। सर्वाधिक 11 बसें फर्रुखाबाद से व 10 बसें इटावा डिपो से झांसी व लखनऊ भेजी गईं हैं। ऐसे में आसपास के जिलों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
इटावा डिपो से 10 बसों के चुनावी ड्यूटी में भेजे जाने की वजह से कानपुर, बेवर और फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ स्टैंड पर बसों का इंतजार करती रही। आरएम पीआर पांडेय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
फेरे बढ़ाकर दी राहत देने की कोशिश
आरएम ने बताया कि रीजन से फर्रुखाबाद डिपो से बसें एक मई को रवाना हो चुकी हैं। इटावा डिपो की 10 बसों में दो बसें पुलिस ड्यूटी के लिए झांसी व आठ बसें होमगार्डों को ले जाने के लिए लखनऊ गईं हैं। औरैया डिपो की आठ बसों में एक बस झांसी व सात बसें लखनऊ रवाना हुई हैं। मैनपुरी डिपो से 25 अप्रैल को दो व एक मई को तीन बसें मुरादाबाद रवाना हुईं। शिकोहाबाद डिपो से 25 अप्रैल को तीन बसें व दो बसें पुलिस लाइन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो चुकीं हैं। बसों की संख्या कम होने पर अन्य बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।