फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus, truck services remained closed in protest against the new law, passengers got lost

Etawah News: नए कानून के विरोध में बस, ट्रक सेवा रही बंद, भटके यात्री

Mon, 01 Jan 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 01 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bus, truck services remained closed in protest against the new law, passengers got lost
इटावा। हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में सोमवार को जिले के चालकों में नाराजगी रही। आक्रोशित चालकों ने रोडवेज बस, निजी बस, ट्रांसपोर्ट समेत शहरी क्षेत्र में कई जगह ऑटो और ई-रिक्शा की सेवाएं ठप कर दी। इससे दिनभर यात्री आवागमन के लिए भटकते रहे। जसवंतनर में चालकों ने नेशनल हाईवे पर वाहन रुकवाकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर तत्काल वाहनों को हटवाकर स्थिति काबू में कर ली। उधर, बकेवर और लखना में चालकों ने सड़कें जाम कर प्रदर्शन किया। इससे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन



सुबह से सवारियां लेकर निकलीं रोडवेज बसों और अन्य यात्री वाहनों को शहर के मेहरा चुंगी चौराहे के पास, जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर, बकेवर क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे चालकों ने रुकवा शुरू कर दिया। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों डिपो से स्टैंडों से बसों की रवानगी पर रोक लगा दी। इससे यात्रा के लिए बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा दिनभर बसें खड़ी रहीं। व्यवस्थाओं को देखने के लिए स्वयं आरएम पीआर पांडे अपने कार्यालय के बाहर पूछताछ केंद्र के बाहर मेज, कुर्सी डालकर बैठे रहे।
विज्ञापन

यात्री बस स्टैंड तिराहे से पिकअप, ऑटो और ई-रिक्शों से जाने को मजबूर रहे। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने रास्ते में रोककर छोटे वाहनों से सवारियां उतरवाईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण ठंड में बैग और बच्चों के लिए लोगों कई-कई किलोमीटर तक पैदल सफर किया। उधर, भरथना बस स्टैंड पर बसें अंदर ही खड़ी रहीं। वहीं, मालगोदाम रोड स्थित ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आड़े-तिरछे ट्रक खड़े कर लगाया जाम, पुलिस ने 20 मिनट बाद खुलवाया
जसवंतनगर। हिट एंड रन कानून के खिलाफ सोमवार को ट्रक ड्राइवर सड़क पर उतर आए। उन्होंने यहां मॉडल तहसील के सामने नेशनल हाईवे और डिवाइडर पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। इसमें दोनों साइड एंबुलेंस व बसे समेत कई गाड़ियां फंसी रहीं। सूचना पर थाना प्रभारी कपिल दुबे पुलिस बल के पहुंचने पर जाम लगाए लोगो से कुछ नोकझोंक हुई। लेकिन पुलिस के आगे किसी की नहीं चली जाम खोलने को मजबूर हुए। करीब 20 मिनट बाद पुलिस यातायात को सुचारू करा सकी। अलवर के ट्रक ड्राइवर हरिओम प्रसाद तथा सोनीपत के प्रेम पाल ने बताया कि ट्रक यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने जाम लगाकर कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है और कानून वापस लेने की मांग उठाई है। (संवाद)


बकेवर, लखना में भी हाईवे किनारे खड़े किए वाहन
बकेवर। कस्बे में सोमवार सुबह ही नगर के ऑटो, ओमनी, पिकअप आदि के चालकों ने सिक्सलेन हाईवे के भरथना ओवरब्रिज के नीचे बकेवर भरथना, लखना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए चालक इन मार्गों से वाहनों को निकलने नहीं दे रहे थे। उन्होंने सड़क पर ऑटो डीसीएम ट्रक आदि खड़े करा कर मार्ग को बंद कर रखा था। ओवरब्रिज के नीचे होकर कस्बा बकेवर लखना आदि बाजार आदि करने अपनी निजी कार आदि से जाने वालों को जाम लगाने के कारण वापस लौटना पड़ा। सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष बकेवर राज कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए चालकों को खदेड़कर जाम खुलवाया। वहीं कस्बा लखना में भी चालकों ने कुछ देर जाम लगाकर नाराजगी जाहिर की। (संवाद)
नए कानून के विरोध में थमे पहिए
- रोडवेज की कुल बसें (इटावा और सैफई डिपो) - 106

- सोमवार को 15 बसें भोर में रवाना हुईं। इनमें से अधिकांश को जसवंतनगर, बकेवर, भरथना चौराहे, औरैया टोल के पास बसों को रोक लिया गया।
- रोडवेज की कुल बसों में से 91 बसें रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप में खड़ी रहीं।

- भरथना और ग्वालियर की कुल निजी 50 बसें स्टैंडों पर खड़ी रहीं।
- रोडवेज बसों से लगभग तीन से चार हजार यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं।

- भरथना और ग्वालियर की निजी बसों से लगभग एक हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।

चालकों की बात

झारखंड से हरियाणा माल लेकर जा रहे ट्रक चालक सचिन कुमार यादव निवासी झारखंड ने बताया कि वह झारखंड से हरियाणा माल लेकर जा रहे थे। हिट एंड रन कानून में किए गए नए प्रावधान चालकों के खिलाफ हैं। इसलिए ट्रकों को सर्विस लाइन किनारे खड़ा कर दिया है। जब तक कानून वापस नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। टाटा से गाजियाबाद माल लेकर जा रहे दीपक कुमार ने बताया कि यह कानून चालकों के खिलाफ है। हम चालक कई-कई दिन लगातार वाहन चलाकर अपने परिवार को पाल रहे हैं। ऐसे में कोई दुर्घटना होने पर हम इतना बड़ा जुर्माना कहां से भर सकेंगे। कानून की जानकारी होने पर बकेवर क्षेत्र में नेशनल हाईवे के सर्विस किनारे वाहन को खड़ा दिया है।


यात्रियों की बात
दिल्ली जाने के लिए औरैया से रोडवेज बस से इटावा आए अवधेश कुमार बस न मिलने से काफी परेशान रहे। बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। औरैया से इटावा डिपो की बस से आए थे। लेकिन करीब आधा घंटे बीतने के बाद दिल्ली जाने के लिए कोई बस नहीं मिल रही है। बसें न चलने का पता होता तो आते ही नहीं। दिलीप बोले, दो बच्चों के साथ बेवर जाने के लिए बस अड्डा आए हैं, लेकिन कोई बस नहीं जा रही है। बताया कि जसवंतनगर में अपनी बहन के घर से प्राइवेट वाहन से आए थे। बताया कि घर बेवर जाना है, लेकिन बस तो खड़ी है जा नहीं रही है। सर्दी की वजह से बच्चों की परेशानी को देखते हुए बस चलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed