फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus going to Kanpur broke down in Bakewar, passengers got worried

Etawah News: कानपुर जा रही बस बकेवर में खराब, यात्री हुए परेशान

Mon, 11 Sep 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bus going to Kanpur broke down in Bakewar, passengers got worried
इटावा। तमाम दावों के बावजूद रोडवेज निगम की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। मेंटीनेंस बिना किए ही डिपो की बसें दौड़ाई जा रही हैं। यही वजह है कि आए दिन बसें खराब हो रही हैं। सोमवार को कानपुर जा रही बस बकेवर में खराब हो गई। इससे बस में सवार 30 यात्री परेशान हो गए, बाद में उन्हें दूसरी बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन



सोमवार को इटावा बस स्टैंड से करीब 30 सवारियां लेकर रोडवेज बस कानपुर के लिए निकली थी। लगभग 11 बजे बकेवर के पास बस झटके लेकर बंद हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी चालक-परिचालक बस सही नहीं कर सके। इस बीच यात्री लगभग आधे से एक घंटे तक परेशान हुए। लोग हाईवे किनारे अन्य वाहनों की ओर मुंह ताकते रहे। ऐसे में सवार यात्रियों को पीछे से आ रही बसों में ट्रांसफर किया।
विज्ञापन

वहीं, तीन दिन पहले भी इटावा डिपो की एक बस कानपुर गई हुई थी। लौटते वक्त फजलगंज चौराहे के पास बस के ब्रेक फेल हो गए थे। ऐसे में चालक ने समझदारी दिखाते हुए चौराहे के पास ही बस को धीमा कर एक डिवाइडर से टक्कर मार दी। इसके बाद सवारियों को दूसरी बसों में सवार कर भेजा गया। एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि बस के इंजन में कोई दिक्कत आ गई थी। बस के मेंटीनेंस के बाद ही उन्हें रूट पर उतारा जा रहा है। कभी-कभी बस खराब होने पर यात्रियों को अन्य बसों से मजबूरी में रवाना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जून से सात बसें खराब होने से लोग हो चुके हैं परेशान

तीन जून को एक ही दिन में महेवा और जसंवतनर में दो बसें खराब होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा था। फिर चार जून को शहर के मालगोदाम रोड पर सड़क के बीचों बीच बस खराब हो गई थी। इसके बाद छह जुलाई को औरैया में कानपुर से लौट रही बस के ब्रेक हो गए थे। वहीं, सात जुलाई को हेडलाइट खराब होने पर बस यात्रियों को लेकर कानपुर से आई थी। वहीं, सितंबर माह में भी सोमवार को एक बस खराब होने के साथ ही दो दिन पहले भी एक बस के कानपुर में ब्रेक फेल हो गए थे। ऐसे में कार्यशाला में किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed